• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
  • त्यौहारों को लेकर नीमच पुलिस अलर्ट : फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी और होटल-ढाबों की सघन चेकिंग

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    त्यौहारों को लेकर नीमच पुलिस अलर्ट
    शहर   - नीमच[02-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान के पावन पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अंकित जायसवाल के नेतृत्व में नीमच पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, पुलिस बल की ब्रीफिंग करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तैनाती एवं फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए गए।

    संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

    दिनांक 01.03.2026 को होली एवं धुलेंडी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा नीमच केंट, बघाना एवं नीमच सिटी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम श्री संजीव साहु, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

    ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग

    पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच पर होलीका दहन एवं धुलेंडी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दौरान पूर्ण मुस्तैदी से ड्यूटी करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं सकारात्मक व्यवहार रखें।

    होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच

    ड्राय डे को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

    नीमच पुलिस की आमजन से अपील

    नीमच पुलिस ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित पोस्ट साझा न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

    नीमच पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी त्यौहार हर्षोल्लास, भाईचारे एवं शांति के साथ संपन्न हों।

  • त्यौहारों को लेकर नीमच पुलिस अलर्ट : फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी और होटल-ढाबों की सघन चेकिंग

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    त्यौहारों को लेकर नीमच पुलिस अलर्ट
    शहर   - नीमच[02-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नीमच : आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान के पावन पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अंकित जायसवाल के नेतृत्व में नीमच पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, पुलिस बल की ब्रीफिंग करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तैनाती एवं फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए गए।

    संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

    दिनांक 01.03.2026 को होली एवं धुलेंडी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा नीमच केंट, बघाना एवं नीमच सिटी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम श्री संजीव साहु, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

    ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग

    पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच पर होलीका दहन एवं धुलेंडी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दौरान पूर्ण मुस्तैदी से ड्यूटी करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं सकारात्मक व्यवहार रखें।

    होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच

    ड्राय डे को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

    नीमच पुलिस की आमजन से अपील

    नीमच पुलिस ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित पोस्ट साझा न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

    नीमच पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी त्यौहार हर्षोल्लास, भाईचारे एवं शांति के साथ संपन्न हों।

  • शहर: नीमच जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली- नये खेत तैयार

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नीमच जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली- नये खेत तैयार

    नीमच जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली- नये खेत तैयार
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित- पंजीयन का अंतिम दिन 7 मार्च

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित- पंजीयन का अंतिम दिन 7 मार्च

    गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित- पंजीयन का अंतिम दिन 7 मार्च
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक

    डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान

    महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जनगणना का व्दितीय चरण का प्रशिक्षण 9 मार्च को

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जनगणना का व्दितीय चरण का प्रशिक्षण 9 मार्च को

    जनगणना का व्दितीय चरण का प्रशिक्षण 9 मार्च को
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: भरी दोपहरी में नीमच सिटी पहुंची सीएमओ, बड़े नाले सहित सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: भरी दोपहरी में नीमच सिटी पहुंची सीएमओ, बड़े नाले सहित सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

    भरी दोपहरी में नीमच सिटी पहुंची सीएमओ, बड़े नाले सहित सफाई व्यवस्था  का किया निरीक्षण
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच नपा की बजट बैठक.... यह बजट शहर शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा : श्रीमती चोपड़ा

    नीमच नपा की बजट बैठक.... यह बजट शहर शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा :
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच नपा की बजट बैठक.... यह बजट शहर शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा : श्रीमती चोपड़ा

     श्रीमती चोपड़ा
    शहर   - नीमच[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सरपंच को जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप; पुलिस थाना सीतामऊ में दिया आवेदन

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सरपंच को जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप; पुलिस थाना सीतामऊ में दिया आवेदन

    सरपंच को जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप; पुलिस थाना सीतामऊ में दिया आवेदन
    शहर   - मंदसौर[06-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: 10 साल से स्कूल में बिजली-पानी नहीं, शौचालय में ताला, 1 टीचर के भरोसे 5 कक्षाओं के बच्चे....

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: 10 साल से स्कूल में बिजली-पानी नहीं, शौचालय में ताला, 1 टीचर के भरोसे 5 कक्षाओं के बच्चे....

    10 साल से स्कूल में बिजली-पानी नहीं, शौचालय में ताला, 1 टीचर के भरोसे 5 कक्षाओं के बच्चे....
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा....प्‍लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग को हतोत्‍साहित करने के दिए निर्देश

    मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा....प्‍लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग को हतोत्‍साहित करने के दिए निर्देश
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 6 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 6 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित

    कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 6 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये एचपीवी टीकाकरण जारी...जिले के 6 केन्द्रों पर प्रतिदिन सुबह 09 से 04 बजे तक लग रहे वैक्सीन

    सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये एचपीवी टीकाकरण जारी...जिले के 6 केन्द्रों पर प्रतिदिन सुबह 09 से 04 बजे तक लग रहे वैक्सीन
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: लोक अदालत 14 मार्च को....सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: लोक अदालत 14 मार्च को....सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट

    लोक अदालत 14 मार्च को....सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नगर पालिका नीमच का साधारण सम्मेलन कल.....वर्ष 2026 -27 का बजट होगा प्रस्तुत

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नगर पालिका नीमच का साधारण सम्मेलन कल.....वर्ष 2026 -27 का बजट होगा प्रस्तुत

    नगर पालिका नीमच का साधारण सम्मेलन कल.....वर्ष 2026 -27 का बजट होगा प्रस्तुत
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आगामी 2 से 7 अप्रैल तक सिंगोली में होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आगामी 2 से 7 अप्रैल तक सिंगोली में होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत

    आगामी 2 से 7 अप्रैल तक सिंगोली में होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत
    शहर   - नीमच[05-03-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin