• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : रतलाम में सुंदर फुटपाथ हुआ बदहाल ! इंद्रानगर तिराहे की खूबसूरती पर अतिक्रमण का ग्रहण! फुटपाथ बना अवैध दुकानों का ठिकाना शौचालय के अभाव में खुले में गंदगी—नगर निगम कब लेगा संज्ञान....?

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा इंद्रानगर तिराहे पर कुछ समय पहले बनाया गया आकर्षक फुटपाथ अब अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। जिस फुटपाथ और तिराहे को शहर की खूबसूरती बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया था, वहां अब अस्थाई घूमटियों और अवैध दुकानों ने कब्जा जमा लिया है। हालात यह हैं कि फुटपाथ का मूल स्वरूप ही नजर नहीं आता और सार्वजनिक सुविधा के लिए विकसित स्थान धीरे-धीरे अतिक्रमण की चपेट में जाता दिखाई दे रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार तिराहे के आसपास कुछ दुकानों के पीछे लोगों ने वॉशरूम तक बना लिए हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों से स्वच्छता और व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। वहीं इन अस्थाई दुकानों में किस प्रकार का सामान रखा जाता है और इनके संचालन की अनुमति किस स्तर से मिली है, यह भी जांच का विषय है। नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण की आड़ में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

    शौचालय की व्यवस्था नहीं, खुले में मूत्र विसर्जन से बढ़ी परेशानी
    इंद्रानगर तिराहे की दूसरी बड़ी समस्या सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय की कमी है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान पूर्व में मौजूद नगर निगम की शौचालय व्यवस्था/संरचना को हटा दिया गया था। इसके बाद से यहां पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजा यह है कि लोग खुले में मूत्र विसर्जन करते दिखाई देते हैं। कई लोग वाहनों और स्कूटी की आड़ लेकर सार्वजनिक स्थान पर ही इस तरह की गतिविधि करते हैं।

    इसका सीधा असर महिलाओं, बच्चियों और स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। गांधी नगर मुख्य मार्ग से होकर रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में खुले में मूत्र विसर्जन, गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है खासकर महिलाओं के लिए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

    नगर निगम की कार्रवाई का इंतजार

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शहर में स्वच्छता और सुंदरता को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाए जाते हैं तो इंद्रानगर तिराहे जैसी प्रमुख जगह पर यह स्थिति कैसे बनी हुई है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या सामने आने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई है।

    नागरिकों की मांग है कि नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द इंद्रानगर तिराहे का स्थल निरीक्षण करे, फुटपाथ से अवैध एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाए और सार्वजनिक स्थान को उसके मूल स्वरूप में वापस लाए। साथ ही पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था तत्काल की जाए।

    सिर्फ इंद्रानगर नहीं, पूरे शहर की जरूरत

    यह मामला केवल इंद्रानगर तिराहे तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यदि शहर के अन्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो नगर निगम को पूरे शहर का सर्वे कराकर आवश्यक स्थानों पर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

    रतलाम की पहचान स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में बने, इसके लिए विकास कार्यों के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। नगर निगम ने फुटपाथ बनाया, अब उसकी सुंदरता बचाने की जिम्मेदारी भी निगम की है। 

    अतिक्रमण हटे, सार्वजनिक शौचालय बने और महिलाओं-बच्चियों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिले—यही इंद्रानगर क्षेत्र के नागरिकों की मांग है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को कितनी जल्दी संज्ञान में लेकर जमीन पर कार्रवाई करता है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश : रतलाम में सुंदर फुटपाथ हुआ बदहाल ! इंद्रानगर तिराहे की खूबसूरती पर अतिक्रमण का ग्रहण! फुटपाथ बना अवैध दुकानों का ठिकाना शौचालय के अभाव में खुले में गंदगी—नगर निगम कब लेगा संज्ञान....?

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा इंद्रानगर तिराहे पर कुछ समय पहले बनाया गया आकर्षक फुटपाथ अब अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। जिस फुटपाथ और तिराहे को शहर की खूबसूरती बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया था, वहां अब अस्थाई घूमटियों और अवैध दुकानों ने कब्जा जमा लिया है। हालात यह हैं कि फुटपाथ का मूल स्वरूप ही नजर नहीं आता और सार्वजनिक सुविधा के लिए विकसित स्थान धीरे-धीरे अतिक्रमण की चपेट में जाता दिखाई दे रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार तिराहे के आसपास कुछ दुकानों के पीछे लोगों ने वॉशरूम तक बना लिए हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों से स्वच्छता और व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। वहीं इन अस्थाई दुकानों में किस प्रकार का सामान रखा जाता है और इनके संचालन की अनुमति किस स्तर से मिली है, यह भी जांच का विषय है। नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण की आड़ में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

    शौचालय की व्यवस्था नहीं, खुले में मूत्र विसर्जन से बढ़ी परेशानी
    इंद्रानगर तिराहे की दूसरी बड़ी समस्या सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय की कमी है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान पूर्व में मौजूद नगर निगम की शौचालय व्यवस्था/संरचना को हटा दिया गया था। इसके बाद से यहां पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजा यह है कि लोग खुले में मूत्र विसर्जन करते दिखाई देते हैं। कई लोग वाहनों और स्कूटी की आड़ लेकर सार्वजनिक स्थान पर ही इस तरह की गतिविधि करते हैं।

    इसका सीधा असर महिलाओं, बच्चियों और स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। गांधी नगर मुख्य मार्ग से होकर रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में खुले में मूत्र विसर्जन, गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है खासकर महिलाओं के लिए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

    नगर निगम की कार्रवाई का इंतजार

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शहर में स्वच्छता और सुंदरता को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाए जाते हैं तो इंद्रानगर तिराहे जैसी प्रमुख जगह पर यह स्थिति कैसे बनी हुई है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या सामने आने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई है।

    नागरिकों की मांग है कि नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द इंद्रानगर तिराहे का स्थल निरीक्षण करे, फुटपाथ से अवैध एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाए और सार्वजनिक स्थान को उसके मूल स्वरूप में वापस लाए। साथ ही पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था तत्काल की जाए।

    सिर्फ इंद्रानगर नहीं, पूरे शहर की जरूरत

    यह मामला केवल इंद्रानगर तिराहे तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यदि शहर के अन्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो नगर निगम को पूरे शहर का सर्वे कराकर आवश्यक स्थानों पर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

    रतलाम की पहचान स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में बने, इसके लिए विकास कार्यों के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। नगर निगम ने फुटपाथ बनाया, अब उसकी सुंदरता बचाने की जिम्मेदारी भी निगम की है। 

    अतिक्रमण हटे, सार्वजनिक शौचालय बने और महिलाओं-बच्चियों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिले—यही इंद्रानगर क्षेत्र के नागरिकों की मांग है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को कितनी जल्दी संज्ञान में लेकर जमीन पर कार्रवाई करता है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: जीरन कॉलेज में बहिन की रसोई आरोग्यदायिनी अभियान

    देश:
    देश   - नीमच[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जीरन कॉलेज में बहिन की रसोई आरोग्यदायिनी अभियान

    जीरन कॉलेज में बहिन की रसोई आरोग्यदायिनी अभियान
    देश   - नीमच[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना में जनसुनवाई: 12 आवेदन पहुंचे, दो का मौके पर निराकरण—बाकी मामलों पर 7 दिन में कार्रवाई के निर्देश...

    सैलाना में जनसुनवाई:
    देश   - रतलाम[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना में जनसुनवाई: 12 आवेदन पहुंचे, दो का मौके पर निराकरण—बाकी मामलों पर 7 दिन में कार्रवाई के निर्देश...

     12 आवेदन पहुंचे, दो का मौके पर निराकरण—बाकी मामलों पर 7 दिन में कार्रवाई के निर्देश...
    देश   - रतलाम[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में 9-10 सितंबर को गूंजेगा आदिवासी अधिकारों का मुद्दा, भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा...

    देश:
    देश   - रतलाम[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में 9-10 सितंबर को गूंजेगा आदिवासी अधिकारों का मुद्दा, भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा...

    रतलाम में 9-10 सितंबर को गूंजेगा आदिवासी अधिकारों का मुद्दा, भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा...
    देश   - रतलाम[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना में तड़के 5 बजे गरजा बुलडोजर, बस स्टैंड की जर्जर दुकानों पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन प्रशासन-पुलिस का भारी अमला रहा तैनात, दुकानदारों ने सुरक्षा की दृष्टि से पहले ही खाली कर दी दुकानें; कोर्ट से अस्थायी रोक खारिज होने के बाद कार्रवाई ने पकड़ा जोर

    सैलाना में तड़के 5 बजे गरजा बुलडोजर, बस स्टैंड की जर्जर दुकानों पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन प्रशासन-पुलिस का भारी अमला रहा तैनात, दुकानदारों ने सुरक्षा की दृष्टि से पहले ही खाली कर दी दुकानें; कोर्ट से अस्थायी रोक खारिज होने के बाद कार्रवाई ने पकड़ा जोर
    देश   - रतलाम[25-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: महर्षि अरविंद के विचारों से गूंजा रॉयल कॉलेज, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण और नशामुक्ति का संकल्प...

    देश:
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: महर्षि अरविंद के विचारों से गूंजा रॉयल कॉलेज, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण और नशामुक्ति का संकल्प...

    महर्षि अरविंद के विचारों से गूंजा रॉयल कॉलेज, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण और नशामुक्ति का संकल्प...
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम विकास प्राधिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन ने संभाला CEO का पदभार... लंबित योजनाओं को गति देने और नवीन आवासीय योजनाओं को धरातल पर उतारने पर रहेगा फोकस...

    रतलाम विकास प्राधिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन ने संभाला CEO का पदभार... लंबित योजनाओं को गति देने और नवीन आवासीय योजनाओं को धरातल पर उतारने पर रहेगा फोकस...
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: गढ़ कैलाश से गूंजी आस्था की जयकार, कलेक्टर-एसपी ने कंधे पर उठाई पालकी; शाही सवारी का भव्य शुभारंभ....

    देश:
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: गढ़ कैलाश से गूंजी आस्था की जयकार, कलेक्टर-एसपी ने कंधे पर उठाई पालकी; शाही सवारी का भव्य शुभारंभ....

    गढ़ कैलाश से गूंजी आस्था की जयकार, कलेक्टर-एसपी ने कंधे पर उठाई पालकी; शाही सवारी का भव्य शुभारंभ....
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: पिकनिक के नाम पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? पैराडाइज वैली हादसे के बाद अभिभावक संघ ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग....

    पिकनिक के नाम पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? पैराडाइज वैली हादसे के बाद अभिभावक संघ ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग....
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शाही सवारी के बाद विधायक विपिन जैन ने उठाई झाड़ू, आस्था के साथ स्वच्छता का दिया जोरदार संदेश....

    देश:
    देश   - मंदसौर[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शाही सवारी के बाद विधायक विपिन जैन ने उठाई झाड़ू, आस्था के साथ स्वच्छता का दिया जोरदार संदेश....

    शाही सवारी के बाद विधायक विपिन जैन ने उठाई झाड़ू, आस्था के साथ स्वच्छता का दिया जोरदार संदेश....
    देश   - मंदसौर[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के सख्त निर्देश....

    देश:
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के सख्त निर्देश....

    हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के सख्त निर्देश....
    देश   - रतलाम[24-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: दिल्ली तक पहुंची बरखेड़ा कला पुलिस की पड़ताल, 12 दिन बाद मिली बड़ी सफलता — लापता शीतल समेत दो युवतियां दस्तयाब....

    देश:
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: दिल्ली तक पहुंची बरखेड़ा कला पुलिस की पड़ताल, 12 दिन बाद मिली बड़ी सफलता — लापता शीतल समेत दो युवतियां दस्तयाब....

    दिल्ली तक पहुंची बरखेड़ा कला पुलिस की पड़ताल, 12 दिन बाद मिली बड़ी सफलता — लापता शीतल समेत दो युवतियां दस्तयाब....
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना की बैठक कुसुम चाहर बनीं महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया जाट को मध्य प्रदेश की कमान

    राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना की बैठक कुसुम चाहर बनीं महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया जाट को मध्य प्रदेश की कमान
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला, युवाओं की आवाज बनेगा बीपीवीएम : विधायक डोडियार....

    छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला, युवाओं की आवाज बनेगा बीपीवीएम :
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला, युवाओं की आवाज बनेगा बीपीवीएम : विधायक डोडियार....

     विधायक डोडियार....
    देश   - रतलाम[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: राजाधिराज बाबा श्री बैजनाथ महादेव की शाही सवारी आज आगर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    देश:
    देश   - आगर मालवा[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: राजाधिराज बाबा श्री बैजनाथ महादेव की शाही सवारी आज आगर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    राजाधिराज बाबा श्री बैजनाथ महादेव की शाही सवारी आज  आगर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    देश   - आगर मालवा[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: साठिया समाज ने शिवना शुद्धिकरण अभियान में बढ़ाया स्वच्छता का हाथ, विधायक विपिन जैन के साथ किया श्रमदान....

    देश:
    देश   - मंदसौर[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: साठिया समाज ने शिवना शुद्धिकरण अभियान में बढ़ाया स्वच्छता का हाथ, विधायक विपिन जैन के साथ किया श्रमदान....

    साठिया समाज ने शिवना शुद्धिकरण अभियान में बढ़ाया स्वच्छता का हाथ, विधायक विपिन जैन के साथ किया श्रमदान....
    देश   - मंदसौर[23-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin