रतलाम
रतलाम रुद्राक्ष कॉलोनी में श्री रामेश्वर हनुमान भक्त मण्डल एवं सेवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई तथा आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश टांक को अध्यक्ष, निरंजन कुमावत को उपाध्यक्ष, ईश्वरलाल मौर्य को कोषाध्यक्ष, जयंतीलाल सिलावट को सचिव, संजय प्रजापत को प्रचार मंत्री तथा दीपक बैरागी को सह सचिव नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने मंदिर और क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समिति द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 2 अप्रैल 2026, गुरुवार (चैत्र पूर्णिमा) को श्री रामेश्वर हनुमान एवं मेहंदीपुर बालाजी सरकार का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हनुमान जी के तेलांग अभिषेक से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे हनुमान जी की महाआरती, सुंदरकांड पाठ तथा तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा।
समिति में भक्त मण्डल के सदस्य के रूप में सत्यनारायण कुमावत, अरविंद कुमार दुबे, सतीश कुमावत, मुकेश पोरवाल, राजू घोड़ेला, शैलेन्द्र सिलावट, विजय माहेश्वरी, विजय कसेरा, अशोक माहेश्वरी, सोनू प्रजापत, मुकेश कुमावत, अरुण प्रजापत, दीपक कुमावत, ईश्वर टांक और दशरथ कुमावत सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे रामेश्वर महादेव हनुमान मंदिर, वीआईपी नगर रतलाम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।