• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
  • बिग ब्रेकिंग : पुलिस की कार ने एक ही परिवार के तीन को रौंदा, 50 वर्षीय कुमावत की मौत; फोरलेन पर अंतिम संस्कार की चेतावनी, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    बिग ब्रेकिंग
    देश   - रतलाम[02-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम / नामली

    मऊ-नीमच फोरलेन पर एक बार फिर खून से सनी सड़क का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात पुलिस की लिखी कार (क्रमांक MP 09 AG 3339) ने लापरवाही से दौड़ते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय मुकेश पुत्र परमानंद कुमावत की शुक्रवार दोपहर इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आग की लपटें भड़का दी हैं।

    मृतक मुकेश कुमावत चाय पत्ती का छोटा व्यवसाय करते थे। गांव-गांव घूमकर परिवार का गुजारा चलाते थे। उनके साथ उनके चाचा 69 वर्षीय मांगीलाल और परिवार के ही 55 वर्षीय दूसरे मुकेश पुत्र किशनलाल भी हादसे का शिकार हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित पुलिस कार ने पहले स्कूटी सवार मुकेश और मांगीलाल को टक्कर मारी, फिर कुछ दूरी पर पैदल जा रहे दूसरे मुकेश को भी चपेट में ले लिया। कार डिवाइडर से टकराकर रुकी। कार में वर्दीधारी एएसआई रैंक का पुलिसकर्मी, उसका बेटा (जो ड्राइविंग कर रहा था) और पत्नी सवार थे। हादसे के बाद तीनों फरार हो गए। बाद में स्वजनों ने कार को थाने पहुंचाया।

    आक्रोश की आग: फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन

    मुकेश की मौत की खबर फैलते ही स्वजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। पलदुना फंटे पर फोरलेन किनारे टेंट-तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने लकड़ियां-कंडे मंगवा लिए और फोरलेन पर ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली। 

    प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनातनी भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

    ग्रामीणों ने साफ कहा- "अब बस बहुत हुआ। पलदुना फंटे पर बीते एक साल में 10 से 12 मौतें हो चुकी हैं। कई युवा स्थाई रूप से अपंग हो चुके हैं।" सामाजिक कार्यकर्ता बंटी डाबी ने आरोप लगाया कि बार-बार आंदोलन और लिखित आवेदनों के बावजूद फोरलेन निर्माण कंपनी और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। केवल खोखले आश्वासन दिए गए।

    ब्लैक स्पॉट्स का सिलसिला

    क्षेत्र में पांच प्रमुख ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं जहां हर दो-चार महीने में जानलेवा हादसे हो रहे हैं- पंचेड फांटा, पलदूना फांटा, गोकुल चौराहा, भदवासा फांटा और मंडी गेट। ग्रामीणों की मांग है कि सभी मृतकों के स्वजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए और दोषी पुलिसकर्मी व फोरलेन कंपनी पर सख्त कार्रवाई हो।

    प्रशासनिक दौड़-धूप

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी विवेक कुमार, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीएम विवेक सोनकर सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। MPRDC के अमित भूरिया भी उपस्थित रहे। देर रात तक समझाइश जारी रही। अंततः धरना समाप्त कर दिया गया।

    12 दिनों का अल्टीमेटम

    ग्रामीणों ने तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन को 12 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इन मांगों में गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर), हाई मास्ट लाइट की तत्काल स्थापना और दोषियों पर कार्रवाई शामिल है। अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन आक्रोश अभी भी बरकरार है।

    मुख्य प्रदर्शनकारी: बंटी डाबी, तूफान सिंह सोनगरा, राजेश भरावा, दिलीप सिंह सोलंकी, श्रीनाथ योगी, अजय जी जोकचंद, अभिषेक शर्मा समेत सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

    अधिकारियों का बयान

    एसडीएम विवेक सोनकर ने कहा, "कानूनी प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई होगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। अंतिम संस्कार फोरलेन पर नहीं होने देंगे।" थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    घटनास्थल पर MPRDC (मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) की ओर से अधिकारी अमित भूरिया स्वयं पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों के गुस्से और लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए MPRDC ने मौके पर ही लिखित आश्वासन दिया कि फंटे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएंगे।

    सवालों के घेरे में प्रशासन और कंपनी

    यह हादसा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि डेढ़ महीने पहले जिला पंचायत सदस्य पवन जाट ने भी इसी फंटे पर कार्रवाई का आश्वासन लिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं- कब तक चलेगा यह मौत का खेल? कब तक सिर्फ आश्वासन दिए जाएंगे? फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही और पुलिस की लापरवाही अब सार्वजनिक बहस का विषय बन गई है।

    ग्रामीणों का आक्रोश जायज है। सड़क विकास के नाम पर अगर आम आदमी की जान सस्ती हो गई है तो यह विकास नहीं, हत्यारा विकास है। 12 दिन का अल्टीमेटम अब प्रशासन के लिए परीक्षा का समय है। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो पलदुना फंटा फिर से उबल सकता है।

    नामली सै रिपोर्ट- विजय सिंह राठौर
     
     Crime reporter Jitendra Kumawat

    रतलाम / नामली

  • धमाकेदार खुलासा: भावगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो खतरनाक कैमिकल जब्त — अवैध नशा फैक्ट्री की साजिश नाकाम...

    धमाकेदार खुलासा:
    देश   - रतलाम[03-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • धमाकेदार खुलासा: भावगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो खतरनाक कैमिकल जब्त — अवैध नशा फैक्ट्री की साजिश नाकाम...

     भावगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो खतरनाक कैमिकल जब्त — अवैध नशा फैक्ट्री की साजिश नाकाम...
    देश   - रतलाम[03-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: कानवन थाना प्रभारी रविन्द्र बारिया के द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया

    देश:
    देश   - मंदसौर[03-05-2026]

    कानवन थाना प्रभारी रविन्द्र बारिया के द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया
    देश   - मंदसौर[03-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • ब्रेकिंग: डेढ़ साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला! 22 साल के युवक को कार में ठूंसकर उठाया, उज्जैन के बंद कमरे में रस्सी से गला घोंटकर मार डाला...

    ब्रेकिंग:
    देश   - रतलाम[03-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • ब्रेकिंग: डेढ़ साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला! 22 साल के युवक को कार में ठूंसकर उठाया, उज्जैन के बंद कमरे में रस्सी से गला घोंटकर मार डाला...

     डेढ़ साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला! 22 साल के युवक को कार में ठूंसकर उठाया, उज्जैन के बंद कमरे में रस्सी से गला घोंटकर मार डाला...
    देश   - रतलाम[03-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: पुलिस की कार ने एक ही परिवार के तीन को रौंदा, 50 वर्षीय कुमावत की मौत; फोरलेन पर अंतिम संस्कार की चेतावनी, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा....

    बिग ब्रेकिंग:

     पुलिस की कार ने एक ही परिवार के तीन को रौंदा, 50 वर्षीय कुमावत की मौत; फोरलेन पर अंतिम संस्कार की चेतावनी, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा....
    देश   - रतलाम[02-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के दमदार उपनिरीक्षक ओपी राठौर की टीम द्वारा 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त राजस्थान का 01 तस्कर पिस्टल के साथ गिरफ्तार व 01 इनोवा कार (एम्बुलेंस) जप्त

    देश:
    देश   - मंदसौर[02-05-2026]

    सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के दमदार उपनिरीक्षक ओपी राठौर की टीम द्वारा 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त राजस्थान का 01 तस्कर पिस्टल के साथ गिरफ्तार व 01 इनोवा कार (एम्बुलेंस) जप्त
    देश   - मंदसौर[02-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बरगी जलाशय क्रूज हादसा: लापरवाही पर गिरी गाज, कई जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई

    बरगी जलाशय क्रूज हादसा:
    देश   - नीमच[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बरगी जलाशय क्रूज हादसा: लापरवाही पर गिरी गाज, कई जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई

     लापरवाही पर गिरी गाज, कई जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई
    देश   - नीमच[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अरनोद दबंग थानाधिकारी शिवलाल मीणा की टीम की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 02 करोड 50 लाख रूपये की सम्पत्ति फ्रीज

    देश:
    देश   - मंदसौर[01-05-2026]

    अरनोद दबंग थानाधिकारी शिवलाल मीणा की टीम की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 02 करोड 50 लाख रूपये की सम्पत्ति फ्रीज
    देश   - मंदसौर[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नामली में बवाल: सड़क हादसे के बाद फोरलेन पर अंतिम संस्कार की तैयारी, हाईवे जाम....

    नामली में बवाल:
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नामली में बवाल: सड़क हादसे के बाद फोरलेन पर अंतिम संस्कार की तैयारी, हाईवे जाम....

     सड़क हादसे के बाद फोरलेन पर अंतिम संस्कार की तैयारी, हाईवे जाम....
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....

    उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन:
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....

     तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना बायपास पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर....

    सैलाना बायपास पर दर्दनाक हादसा:
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना बायपास पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर....

     तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर....
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में उबाल: रवि शंकर खराड़ी मौत मामले में FIR न होने पर आदिवासी समाज का बड़ा आंदोलन, आज कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन...

    रतलाम में उबाल:

     रवि शंकर खराड़ी मौत मामले में FIR न होने पर आदिवासी समाज का बड़ा आंदोलन, आज कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन...
    देश   - रतलाम[01-05-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अवैध गेहूं खरीदी का भंडाफोड़, 500 से अधिक बोरे जब्त.....निजी मकान के बाहर संचालित हो रहा था फर्जी केंद्र, मजिस्ट्रेट की कार्रवाई में खुली पोल

    देश:
    देश   - आगर मालवा[30-04-2026]

    अवैध गेहूं खरीदी का भंडाफोड़, 500 से अधिक बोरे जब्त.....निजी मकान के बाहर संचालित हो रहा था फर्जी केंद्र, मजिस्ट्रेट की कार्रवाई में खुली पोल
    देश   - आगर मालवा[30-04-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शोक की लहर: कर्मचारी संगठनों ने दी प्रमोद कुमार व्होरा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

    शोक की लहर:
    देश   - रतलाम[30-04-2026]

     कर्मचारी संगठनों ने दी प्रमोद कुमार व्होरा को भावभीनी श्रद्धांजलि...
    देश   - रतलाम[30-04-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बाजना में दर्दनाक हादसा: शादी से लौटते वक्त 21 वर्षीय युवक की मौत, तेज रफ्तार और असंतुलन बना काल....

    बाजना में दर्दनाक हादसा:
    देश   - रतलाम[29-04-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बाजना में दर्दनाक हादसा: शादी से लौटते वक्त 21 वर्षीय युवक की मौत, तेज रफ्तार और असंतुलन बना काल....

     शादी से लौटते वक्त 21 वर्षीय युवक की मौत, तेज रफ्तार और असंतुलन बना काल....
    देश   - रतलाम[29-04-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन: एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

    रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन:
    देश   - रतलाम[29-04-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन: एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

     एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...
    देश   - रतलाम[29-04-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin