रतलाम जिले के सैलाना स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निर्देशन में किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं गेहूं उपार्जन केंद्र जिला प्रभारी बद्रीलाल चौधरी ने केंद्र पहुंचकर किसान भाइयों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि केंद्र पर गेहूं तौल की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा भुगतान भी समय पर किया जा रहा है। साथ ही किसानों के लिए पेयजल और छाया जैसी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सैलाना एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कैलाशी चारेल, उपसरपंच संघ जिला अध्यक्ष एवं पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी सहित किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तौल केंद्र प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह राठौर से भी तौल व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण दल ने भी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
रिपोर्टर - जितेन्द्र कुमावत
उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त : भाजपा किसान मोर्चा ने लिया जायजा, किसानों ने जताया संतोष....