|
|
नीमच : म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय/पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2026 का 23 अप्रेल 2026 को कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची 2026 के संबंध में 15 से 25 मई 2026 तक प्रात: 10.30 से अपरान्ह 3 बजे तक दावे आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम श्री बी.एस. कलेश ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं से संबंधित ग्राम पंचायत वार तथा नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं से नगरीय निकाय के वार्ड के मतदान केंद्रों पर जाकर , अपने नाम की जांच प्रारूप मतदाता सूची 2026 में कर, एक जनवरी 2026 की स्थिति में नाम जोड़ने, विलोपित, संशोधित करने के संबंध में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी से फार्म प्राप्त कर, निर्धारित समयावधि में जमा करने का आगृह किया है। |