|
|
बैतूल जिले के देढ़पानी पंचायत के काबरा माल गुजारी में जलस्तर गिरने से हैंडपंप बंद होने का मामला सामने आया है। इस कारण ग्रामीणों को कुएं में नीचे उतरकर अपनी जान जोखिम में डालकर पानी निकालना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, बैतूल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |