|
|
प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की डूंगरपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, पूर्व सभापति गुरु प्रसाद पटेल, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, नरेश यादव, अचला वसीटा ने बुधवार को नया महादेव परिसर स्थित महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की उन्नति तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, तहसीलदार कमलेश मीणा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी, नगर परिषद सहायक अभियंता भक्तेश पाटीदार, सहायक लेखाधिकारी कुलदीप सिंह सहित जनप्रतिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट : भरत पंड्या संवाददाता (डुंगरपुर) |