|
|
भीलवाड़ा : पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर राधा कृष्ण बस्ती के तत्वावधान में सत्यम कॉम्प्लेक्स चौराहे पर राहगीरों एवं आमजन के लिए 500 लीटर शीतल छाछ का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का नागरिकों ने स्वागत करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने छाछ का सेवन कर राहत प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य पुरुषोत्तम मास में सेवा, परोपकार एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा। राधा कृष्ण बस्ती के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास आध्यात्मिक साधना, दान एवं सेवा का विशेष माह माना जाता है। इसी भावना से प्रेरित होकर यह छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव बिंदल, मनोज दाधीच, विनोद गोखरू, गोपाल वैष्णव, अमित काबरा, राजेश व्यास, बलराम तोतला, हर्षित बाबेल, योगेश सोनी, सुशील काबरा, किशन नंदावत, हेमराज आचार्य, सौरभ पांडे एवं हन्नु जी का विशेष सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर बस्ती के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयघोष के साथ हुआ। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |