|
|
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के लहार से सिंगल क्लिक के जरिए राशि की अंतरित आगर-मालवा । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित की। आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई। योजना के तहत समय पर राशि मिलने से जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न स्थानों पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में हितग्राही बहनों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लाखों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पात्र हितग्राही बहनों के खातों में योजना की राशि समय पर और सफलतापूर्वक अंतरित हो सके। |