|
|
सिंगोली। आगामी श्रावण सोमवार (शाही सवारी) एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम पुलिस थाना सिंगोली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित नागरिकों से चर्चा के दौरान बताया कि आगामी हिन्दू व मुस्लिम त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव ओर सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है ,सभी लोग प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना होगा। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नही देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि शाही सवारी एवं मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे सवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने का आग्रह किया बैठक में दोनो समुदाय के प्रमुख पदाधिकारीयो व उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आगामी त्योहारों को शांति भाईचारे ओर सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का भरोसा दिलाया,,, बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, दिनेश जोशी जिला अध्यक्ष सहकार भारती , प्रदीप जैन श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष, सदर रईस खान, प्रेमचंद जैन, जमील मोहम्मद मेव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश भंडारी, पार्षद निसार पठान, इमरान खान,पार्षद जीवन बलाई, विद्युत विभाग के कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, बिजली, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई । रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |