|
|
रतलाम : बिलपांक श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर विश्व प्रसिद्ध श्री विरुपाक्ष महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी रिमझिम बारिश के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था श्रद्धालु ढोल-डीजे की भक्ति धुनों कांवड़ एवं कलश यात्रा के साथ जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान विरुपाक्ष महादेव का विधि विधान से जलाभिषेक किया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित उज्जैन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल कांवड़ में पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे भक्तों ने बेलपत्र पुष्प धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि अच्छी वर्षा और प्रदेश की खुशहाली की कामना की श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर समिति एवं स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा। रिमझिम बारिश के बीच उमड़े श्रद्धालुओं के इस आस्था पर्व ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार को धार्मिक उल्लास और शिवभक्ति से सराबोर कर दिया। रिपोर्ट : जीवन जी परमार |