![]() ![]() ![]() ![]()
|
नीमच : मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत चयनित 100 विद्यार्थियों को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में सिविल सेवा परीक्षा के प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार चरणों की तैयारी कराई जाएगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 6 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पात्र विद्यार्थी अपना आवेदन MPSOS की वेबसाइट पर कर सकते हैं। योजना से संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करें:www.mpsos.nic.in विस्तृत जानकारी: "जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश"हेल्पलाइन: 0755-2552106 जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग, नीमच श्री मनोज लिधोरिया ने जिले के पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। |