|
उज्जैन महाकाल मंदिर से नीमच ग्वालटोली श्री सोमेश्वर महादेव तक डाक कावड़ लाने वाले यदुवीर सेना के भोले भक्त सदस्यों का कृष्णाज ग्रुप ने अभिनंदन किया, जानकारी देते हुए कृष्णाज ग्रुप के एडमिन पवन कुंगर और यदुवीर सेना के हरीश यादव ने बताया कि नीमच जिले के ग्वालटोली क्षेत्र स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े हुए यदुवीर सेना के यादव युवाओं ने उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर से नीमच ग्वालटोली श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर तक ऐतिहासिक डाक कावड़ यात्रा निकाली। यदुवीर सेना के जिला अध्यक्ष तेजू यादव और यात्रा संयोजक दुर्योधन यादव के नेतृत्व में लगभग 80 युवाओं ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के पश्चात रामघाट श्री शिप्रा नदी से डाक कावड़ यात्रा 24 तारीख की रात्रि 2:35 से शुरू की जो कि लगातार यात्रा करने के पश्चात दोपहर 2:40 पर संपन्न हुई। डाक कावड़ यात्रा में सभी यादव समाज के युवक शामिल थे जो कि नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों से आए थे। बताया गया कि डाक कावड़ का संकल्प क्षेत्र की खुशहाली और श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर को केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य स्वरूप में निर्माण करना है। डाक कावड़ यात्रा में जिला उपाध्यक्ष पिंकू यादव, लखन यादव, जीतू यादव सहित मौजूद यदुवीर सेना के सदस्यों का जय श्री कृष्णा का दुपट्टा उड़ा कर अभिनंदन कृष्णाज ग्रुप के सदस्यों ने किया । इस दौरान कृष्णाज ग्रुप के पवन कुंगर, संजय यादव, सुधीर सगर, मनीष जयंत, विकास भरंग, अभिषेक भरंग, लाला रामदयाल व्यास, सूरज खुआर, अमन भरंग और यदुवीर सेना के 50 से अधिक सदस्य मौजूद रहे । |