|
जावी - एक पौधा माँ के नाम प्रकृति को समर्पित कार्यक्रम श्री गुर्जरखेड़ा धाम गुरुभक्त मित्रमंडल के सामूहिक प्रयास से पौधारोपण कार्यक्रम जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर परिसर में संपन्न हुआ। श्री गुरुभक्त मित्रमंडल के संस्थापक संयोजक दिलीप पाटीदार जावी ने बताया कि गुरुभक्त मित्रमंडल के सामूहिक प्रयास से ट्री गार्ड एवं पौधे समाजसेवी स्व. श्री चेनराम जी पाटीदार की स्मृति में दिलीप पाटीदार जावी, श्रीमती हेमलता दीपक शर्मा नीमच, श्रीमती डॉ रचना कमलेश सिंहल जावद, सुश्री अभिलाषा कमलेश सिंहल जावद, पलाश कमलेश सिंहल जावद, स्व. श्री बालूराम जी जटिया की स्मृति में माधुलाल जटिया चड़ोल (सरोदा), मयंक वर्मा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक शाखा जावी, गौरव लक्षकार विनायक बैंगल्स नीमच, श्याम धनगर रामपुरा, पिंटू धनगर रामपुरा, श्री शांतिबाई भरतलाल पाटीदार बराड़ा, स्व. श्री फुलकुंवरबाई स्व.श्री शालिगराम पाटीदार की स्मृति में चिरंजीव पाटीदार बराड़ा के सहयोग से प्राप्त हुए। श्री गुर्जरखेड़ा धाम के मुख्य पुजारी पंडाजी घनश्याम लोहार ने पौधारोपण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पौधारोपण कर किया ततपश्चात समाजसेवियों, मित्रमंडल सदस्यों एवं सेवादारों ने समर्पण भाव से पौधारोपण किया। पौधारोपण के पश्चात श्री गुर्जरखेड़ा धाम के मुख्य पुजारी श्री लोहार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा हम सभी का कर्त्तव्य है सभी को पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिये। गुरुभक्त मित्रमंडल का यह प्रयास सराहनीय है सभी को इस प्रकार के पुनीत कार्य करना चाहिये। में गुरुभक्त मित्रमंडल के इस पुनीत कार्य की सराहना करता हूँ भविष्य में भी मित्रमंडल इसी प्रकार प्रेरणादायी कार्य करते रहे। पौधारोपण में विशेष रूप से रजनीश (दीनु) शर्मा पिपलोन, पीयूष विश्वकर्मा नीमच, दीपक विश्वकर्मा नीमच, कमलेश सिंहल जावद, उमेदसिंह पंवार आंकली, शंकरलाल रावत पिपलिया चारण, सुनील राठौर बरथुन, समरथ खिचावत बरथुन, लक्ष्य लौहार जावी, राजेश लौहार जावी, शान्तिलाल खाती जावी, रामनिवास खाती जावी, बाबुलाल राठौर जावी, टीकू बन्ना बांगरेड, बांगरेड भक्त मित्रमंडल का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्य गौराणा ने दी। |