|
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने 156/8 का स्कोर बनाया, लेकिन टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को महज 13.4 ओवर में 157/3 बनाकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक अभिषेक ने सिर्फ 38 गेंदों में 82 रन ठोककर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चारों तरफ अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेर दिया। ईशान किशन ने भी दिखाया दम ईशान किशन ने 42 रन की शानदार पारी खेलकर अभिषेक का बेहतरीन साथ दिया। गेंदबाजी में भी भारत का दबदबा अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए 64 रन की शानदार पारी खेली और मोहम्मद नबी ने 33 रन बनाए। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट अर्शदीप ने 3/19 के शानदार आंकड़े दर्ज किए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी चोट के बाद वापसी करते हुए अपना असर दिखाया। भारत ने 38 गेंद बाकी रहते हासिल किया लक्ष्य! अफगानिस्तान: 156/8 भारत: 157/3 (13.4 ओवर) भारत 7 विकेट से विजयी रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |