आगर मालवा: मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के समीप स्थित नाले पर बनी पुलिया से गुजरते समय श्रद्धालुओं से भरी कार तेज बारिश के बीच नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले थे और मां बगलामुखी के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने उज्जैन से किराए पर कार ली थी और उसी से नलखेड़ा आए थे। रात में बारिश के दौरान मंदिर के समीप स्थित नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था। इसी दौरान कार पुलिया से गुजर रही थी, तभी पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से कार नाले में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा नाले में तलाश अभियान चलाया गया। शनिवार की सुबह 8 लोगो के शव निकाल लिए गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के साथ मृतकों की पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। मां बगलामुखी मंदिर क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। बारिश के दौरान नाले में अचानक बढ़े जलस्तर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। घटना की विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आगर मालवा : नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 की मौत, ओडिशा के श्रद्धालु उज्जैन से किराए पर कार लेकर पहुंचे थे