|
आगर मालवा : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानी की श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं आगर जिले में शासन-प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान की। प्रदेश सरकार द्वारा आमजनों की समस्याओं के निवारण एवं उन्हें शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु समय समय पर विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। जिले में संचालित समाधान अभियान (12 जनवरी से 31 मार्च 2026) के तहत आयोजित शिविरों में कुल 1,08, 046 आवेदन स्वीकृत कर निराकृत किए गए। वहीं जनकल्याण अभियान (12 से 18 जून 2026) में कुल 58,196 आवेदन स्वीकृत किए गए। सीएम हेल्पलाइन के तहत जिले में आमजनों की 81.48 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। जिसके आधार पर आगर जिला शिकायत निराकरण में ए-ग्रेड में रहा है। उक्त अभियानों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया। इसके साथ-साथ उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना भी सुनिश्चित किया गया। जनविश्वास अभियान में आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का निराकरण भी तत्परता पूर्वक से किया जा रहा है। |