|
प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता व कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की मौजूदगी वाली हाई-प्रोफाइल समिति में मिली जगह मनोनयन पर धाकड़ ने सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का जताया विशेष आभार सांसद प्रतिनिधि के बाद अब अंत्योदय समिति में नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों को मिलेंगे नए पंख सिंगोली । भारतीय जनता पार्टी सिंगोली मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रखर वक्ता और क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता श्री गोपाल धाकड़ को मध्य प्रदेश शासन द्वारा नीमच जिला अंत्योदय समिति का मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अत्यंत महत्वपूर्ण जिला स्तरीय प्रशासनिक समिति में सिंगोली अंचल को बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने की खबर आते ही समूचे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने सिंगोली मुख्यालय सहित ग्रामीण चौपालों पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नेतृत्व का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि इस हाई-प्रोफाइल समिति की कमान प्रदेश की कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया (अध्यक्ष) और नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा (पदेन सचिव) के हाथों में है। ऐसी नीतिगत और प्रभावी फैसले लेने वाली समिति में श्री धाकड़ की एंट्री को सिंगोली क्षेत्र की ग्रामीण राजनीति के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। दोहरी जिम्मेदारी से बढ़ा क्षेत्र का राजनीतिक वजन वर्तमान में श्री गोपाल धाकड़ जावद जनपद पंचायत में सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी अत्यंत सक्रियता से दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि के बाद अब सीधे जिला स्तरीय अंत्योदय समिति में जगह मिलने से उनका राजनीतिक कद और क्षेत्र का वजन और अधिक बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों को पूरी उम्मीद है कि अब सिंगोली क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, जैसे- कृषि सिंचाई स्वास्थ्य और ग्रामीण सड़कों के मुद्दों का जिला स्तर पर त्वरित और ठोस निराकरण हो सकेगा। शीर्ष नेतृत्व, सांसद गुप्ता और पूर्व मंत्री सकलेचा का माना आभार मनोनयन की आधिकारिक घोषणा के बाद नवनियुक्त सदस्य श्री गोपाल धाकड़ ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा का हृदय से आभार माना। श्री धाकड़ ने कहा वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है वह पद नहीं बल्कि जनता की सेवा का एक पवित्र माध्यम है। ग्रामीण अंचलों में केंद्र व राज्य सरकार की हर कल्याणकारी नीति का शत-प्रतिशत और पारदर्शी लाभ सीधे पात्र हितग्राही की दहलीज तक पहुंचे, यही मेरा एकमात्र संकल्प है।उन्होंने साफ किया कि वे प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम करेंगे। जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी दूरभाष पर बधाई श्री धाकड़ की इस गरिमामयी और महत्वपूर्ण नियुक्ति पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भारी खुशी जताई है। सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, भाजपा के वरिष्ट नेता दिनेश जोशी, भाजपा मंडल महामंत्री पारस कुमार जैन, ओंकारलाल धाकड़, थड़ोद ग्राम पंचायत के सरपंच श्री जगदीश खींची, फुसरिया ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बाबूलाल धाकड़ श्री ब ताल ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बबलू गुर्जर ग्राम पंचायत बड़ी सरपंच प्रकाश धाकड़ झांतला सरपंच विनोद धाकड़ , धनगांव के पूर्व सरपंच सुगनमल धाकड़ झांतला बूथ अध्यक्ष प्रेम चन्द्र प्रजापत सहित क्षेत्र के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं, जनपद सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने श्री धाकड़ को दूरभाष पर अग्रिम शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं। सभी का मानना है कि श्री धाकड़ की इस सक्रियता से क्षेत्र में जनहित के कार्यों को एक नई ऊर्जा और अभूतपूर्व गति मिलेगी। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |