|
आगर-मालवा : जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं उपायुक्त, संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन श्री हर्षवर्धन राय के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री हरेन्द्र घुरैया के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार 30 सितंबर 2026 को वृत्त सुसनेर क्षेत्र में मुखबिर सूचना के आधार पर मोडी-मोकमपुरा रोड पर दबिश देकर एक बोलेरो कार को पकड़ा गया। वाहन में दो आरोपी अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए मौके पर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। प्रकरण में 02 पेटी ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की (पाव 180 ml) एवं 06 पेटी माउंट्स 6000 बियर (500 ml) जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 35,000 रुपये है। जप्त वाहन (बोलेरो) की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये है। जिला आबकारी अधिकारी आगर श्री राठौर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री वैभव ठाकुर ने की। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक सर्व श्री सुनील कुमार, गौरव जडेजा एवं भावेश चौहान भी शामिल थे। |