|
आगर मालवा : जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण श्री शेखर उइके ने मंगलवार को शहर में स्थित उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक श्री शेखर उइके ने छात्रावास की शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा छात्राओं से सीधा संवाद कर पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कक्षा 9वीं की बालिकाओं को अंग्रेजी विषय में कठिनाई हो रही है। इस पर जिला संयोजक ने स्वयं छात्रावास में उपस्थित रहकर कक्षा 9वीं की बालिकाओं को अंग्रेजी विषय का अध्यापन करवाया। उन्होंने सरल एवं सहज तरीके से अंग्रेजी व्याकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया तथा छात्राओं के पढ़ाई से संबंधित डाउट्स (शंकाओं) को दूर किया। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अध्ययन में भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। जिला संयोजक ने छात्रावास अधीक्षिका को निर्देशित किया कि छात्राओं की नियमित पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं कमजोर विषयों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाए। |