चीताखेड़ा । भारतीय मजदूर संघ जिला नीमच का जिला स्तरीय सम्मेलन 13 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 16 नवंबर 2026, सोमवार को आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुभाष कुमावत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक शाम 4:30 बजे पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ कार्यालय, गोमाबाई रोड, एमपीईबी परिसर, नीमच में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय सम्मेलन के आयोजन स्थल एवं समय का निर्धारण, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, विभिन्न समितियों का गठन करने तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला मंत्री सुभाष कुमावत ने भारतीय मजदूर संघ एवं बीएमएस से संबद्ध सभी संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, ताकि आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ जिला स्तरीय सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जा सके।
रिपोर्ट : दशरथ जी माली
शहर : भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन 13 दिसंबर को प्रस्तावित, तैयारियों को लेकर 16 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक