रतलाम / सरवन (बेडदा)। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष केशुराम निनामा ने महत्वपूर्ण बढ़ते क्रम की ओर ग्राम पंचायत बेडदा के संकुल केंद्र बेडदा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय टोरी घाटी के नवीन भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया गया। करीब 18 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि उमसिंह मईडा सहित पंकज मईडा, रकमचंद मईडा, कमल मईडा, हुका मईडा, विनोद मईडा, सुभाष निनामा, संजय डिंडोर, पूनमचंद डिंडोर, रितेश हारी, दिलीप मईडा, मनीष निनामा, महिपाल हारी, महेश निनामा, नानूराम निनामा, अनिल मईडा, चंद्रशेखर आजाद मईडा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष केशुराम निनामा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बेहतर भवन और सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जहां-जहां शासकीय विद्यालयों के भवन क्षतिग्रस्त या जर्जर स्थिति में हैं, वहां भी नए भवन निर्माण के लिए जल्द पहल की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय भवन निर्माण की यह पहल केवल एक भवन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए भवन से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
शिक्षा, उन्नति और प्रगति को प्राथमिकता देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा का यह प्रयास ग्रामीण अंचल में शिक्षा की तस्वीर बदलने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में सराहनीय है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत