|
|
नीमच । खंडेलवाल वैश्य समाज, नीमच द्वारा वार्ड क्रमांक 24 एवं 35, सिद्धि विनायक गेट के सामने संत सुंदरदास तिराहा (मार्ग) अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सभापति वंदना खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा तथा वार्ड 35 पार्षद आलोक सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल, सचिव राजेश लाभी, कोषाध्यक्ष सन्तोष पाटोदिया सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समारोह का संचालन संगठन मंत्री व प्रवक्ता विवेक खण्डेलवाल "सोनू" ने किया। |