इलेवन स्टार ग्रुप दे रहा है निशुल्क शिक्षा का दान।

Like 30 Views 237
(Khargone) 26-12-2021 Career

सनावद-  नगर से दूर ग्राम पितनगर मे इलेवन स्टार ग्रुप द्वारा निशुल्क शिक्षा देने का अभियान चलाया जा रहा है। जहा पर कोचिंग मे कक्षा 1 से  कक्षा 10 वीं तक के बच्चे शिक्षा गृहण करने को आते हैं। यहाँ पर  दो बेचें लगायी जाती है । एक बेच मे करीब 20 से अधिक बच्चे व दूसरी बेच मे 30 बच्चो के करीब बच्चे अध्ययन के लिए आते हैं । इस अभियान की शुरुआत संचालक अनिल रोकडे जी के द्वारा की गयी हैं, जहाँ उन्होंने बताया कि इस कोचिंग मे सभी वर्गो के बच्चे आते है। एवं हमारे द्वारा सभी को निः शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। 
इस अभियान मे इलेवन स्टार ग्रुप संचालक अनिल रोकडे व उपाध्यक्ष  देवीलाल मंसारे की क्षेत्र में बहुत ही सराहना हो रही है। इस अभियान में सहयोगी  सदस्य रोहित रोकडे, करण रोकडे, अर्जुन रोकडे, लोकेंद्र रोकडे, करण भालसे, गोलू भालसे, विजय भालसे, प्रकाश अंजाना, कन्हैया रोकडे आदि सदस्यो का प्रमुख योगदान है।

सनावद से करण चरोले की रिपोर्ट