मंदसौर मंडी में प्याज के मिल रहे अच्छे दाम : मंडी सचिव श्री सिसोदिया

Like 22 Views 681
SSE NEWS NETWORK (Mandsaur) 05-01-2022 Business

1 जनवरी को मंडी में उच्च गुणवता का प्याज 2026 रू प्रति क्विंटल तक विक्रय हुआ

मंदसौर - कृषि उपज मण्डी समिति सचिव श्री पर्वत सिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया कि मंदसौर मंडी प्रांगण में कृषि उपजो का विक्रय खुली घोष नीलामी पद्धति द्वारा किया जाता है, जिसमें गुणवता अनुसार उच्चतम बोली लगाने वाले अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी द्वारा कृषि उपज का क्रय किया जाता है। यदि कृषक अपनी उपज की उच्चतम बोली से संतुष्ट नही होता है, तो अपनी उपज का विक्रय नही करने के लिये स्वतंत्र रहता हैं। दिनांक 1 जनवरी को मंडी प्रांगण मंदसौर में उच्च गुणवता का प्याज 2026 रू प्रति क्विंटल तक विक्रय हुआ है।  

किसान किसी प्रकार की भ्रामक खबरें एवं बहकावे में ना आए। मंडी में फसलों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसान भी अपनी फसल को भी सही दाम पर बेचे। साथ ही किसान को अगर इस तरह की कोई भ्रामक खबर कोई बताता है, तो उसकी सूचना भी तुरंत मंडी प्रशासन को देवें। मंदसौर मंडी प्रशासन किसानों के साथ हमेशा है और हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर हैं। अगर किसानों को किसी प्रकार की समस्या हो, तो तुरंत मंडी प्रशासन को अवगत कराएं। उसका तुरंत समाधान किया जाएगा।

रिपोर्ट : विनोद धाकड़