मोहन कानूडिया भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोनीत

Like 6 Views 273
SSE NEWS NETWORK (Agar Malwa) 03-03-2022 Life Style

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता मोहन क़ानूडिया को भाजपा किसान मोर्चा के सुसनेर मण्डल अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है। उनके मनोनयन पर भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी एवं कमल गर्ग, भाजपा मण्डल महामंत्री पवन शर्मा एवं पीरूलाल गोहाटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गोहाटिया, पार्षद राणा प्रथमपालसिंह, डॉक्टर बीएस वर्मा, डॉक्टर सौरभ जैन, अंशुल जैन, विक्रम कलोसिया, मुकेश हरदेनिया आदि ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया एवं संगठन का आभार व्यक्त किया।


दीपक राठौर की रिपोर्ट