शाही ठाठ बाठ से निकली भगवान की बिंदोली आज हाथी पर सवार हो कर तुलसी माता के संग रचाएंगे विवाह

Like 8 Views 132
(Pratap Garh) 05-05-2022 Regional



प्रतापगढ़-जिला मुख्यालय के निकट बरडिया गाँव मे भगवान चारभुजा नाथ की बिंदोली शाही ठाठ के साथ निकली
भगवान हाथी पर सवार होकर गाजो बाजो के साथ बिंदोली चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारम्भ हो कर राम मंदिर नीम चौक बस स्टैंड माता जी मंदिर पिपली चौक होते हुए पुन चारभुजा मंदिर पहुची। 
भगवान की बिंदोली मे हजारों की तादाद मे भक्त उमड़े गाजो बाजो के साथ 3 डीजे पर भक्तो ने भगवान की बिंदोली का आनन्द लिया।
बारात आज गांव बरडिया से मध्य प्रदेश के हरवार मे जाएगी। 
भगवान की बारात हाथी पर सवार होकर सभी ग्राम वासियो के संग हरवार गाँव मे जायेगी जहा भगवान हाथी पर विराजित होकर तोरण मारेंगे।                                                      रिपोर्टर मनीष शर्मा बरडिया