गौ भक्तो ने किया गायों की सेवा का अनूठा आयोजन

Like 8 Views 306
Vinod Sawla (Pratap Garh) 12-06-2022 Regional

सुखा मेवा डालकर गौ माता को11 क्विंटल आम रस पिलाया


प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की प्रमुख श्री महावीर गोवर्धन गोशाला बारावरदा में गायों के लिये आम रस बनाये जाने के बाद शहरवासियों ने श्रद्धापूर्वक उसमें काजू बदाम दाख आदि सुखा मेवा मिलाये। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को गायों की सेवा का बेहद अनूठा आयोजन किया गया। यहां की श्री महावीर गोवर्धन गोशाला में 1205 गोवंश को 11 क्विंटल सुखा मेवा शामिल आम रस पिलाया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गौ भक्तो ने श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। गायों को आम रस पिलाने का इस तरह का आयोजन राजस्थान के इतिहास में संभवतया पहली बार हुआ है। ऐसी गौ माता की सेवा कर के गौ भक्त निश्चित तौर से महान पुण्य कमा रहे हैं अपने अर्थ का सदुपयोग कर रहे हैं जिनकी जितनी अनुमोदना की जाए कम है।
✍️ विनोद सांवला हरवार