सेना भर्ती रैली के लिए पंजीकरण प्रारंम्‍भ

Like 32 Views 339
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 14-07-2022 Career

नीमच - अग्निपथ भर्ती योजना के अन्‍तर्गत महू स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा एक से 10 सितम्बर 2022 तक सांई (SAI)स्टेडियम धार में मध्यप्रदेश के 15 जिलो में नीमच जिले के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी] तकनीकी क्लर्क"] स्टोर कीपर तथा ट्रेड्समैन की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने बताया] कि उक्त भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीकरण 5 जुलाई 2022 को एक बजे से 3 अगस्त 2022 शाम 5बजे तक खुला रहेगा। 10से 15 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारो के ई-मेल माध्यम से भेजे जाएगें। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण 3 अगस्त 2022 तक करा सकते है।