गांधीसागर बांध का जलस्तर 1304.20 फीट दर्ज किया

Like 17 Views 243
SSE NEWS NETWORK (Mandsaur) 16-08-2022 Weather

मंदसौर - जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 605.98 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 90.50 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में मंदसौर में 114 मि.मी., सीतामऊ में
93.8 मि.मी. सुवासरा में 130.6 मि.मी., गरोठ में 90.2 मि.मी., भानपुरा में 53.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 42.0 मि.मी.,
धुधंड़का में 190.0मि.मी., शामगढ़ में 93.6 मि.मी., संजीत में 51.0 मि.मी., कयामपुर में 90.2 मि.मी. एवं भावगढ़ में 47.0
वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अबतक वर्षामापक केन्द्र मंदसौर में 662.8 मि.मी., सीतामऊ में 520.0 मि.मी. सुवासरा में 637.4
मि.मी., गरोठ में 1001.0 मि.मी., भानपुरा में 620.8 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 505.0 मि.मी., धुधंड़का में 652.0 मि.मी.,
शामगढ़ में 749.4 मि.मी., संजीत में 442.0 मि.मी., कयामपुर में 412.0 मि.मी. एवं भावगढ़ में 463.0 वास्तविक वर्षा दर्ज
की गई है। गांधीसागर बांध का जलस्तर 16 अगस्‍त को 1304.20 फीट दर्ज किया गया।

रिपोर्ट : अम्बालाल मकवाना

प्रादेशिक