नीमच : जिले में औसत 976.6 मि.मी.वर्षा दर्ज

Like 8 Views 340
Hemant Gupta (Neemuch) 23-08-2022 Weather

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक और 976.6 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 757 मि.मी.,जावद में 1221 मि.मी.एवं मनासा में 952 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 567 मि.मी. वर्षा हुई थी।

     नीमच में 501 मि.मी., जावद में 563 मि.मी.एवं मनासा में 637 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में 23 अगस्‍त 2022,को प्रात:8 बजे समाप्‍त हुए, पिछले 24 घण्‍टे में औसत 101.3 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 80 मि.मी. जावद में 89 मि.मी.एवं मनासा में 135 मि.मी वर्षा दर्ज हुई है।