जिले में औसत 997 मि.मी.वर्षा दर्ज

Like 28 Views 319
Hemant Gupta (Neemuch) 24-08-2022 Weather

नीमच 24 अगस्त 2022,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक और 997 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 772 मि.मी.,जावद में 1249 मि.मी.एवं मनासा में 970 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 567 मि.मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 501 मि.मी.,जावद में 563 मि.मी.एवं मनासा में 637 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में 24 अगस्‍त 2022,को प्रात:8 बजे समाप्‍त हुए, पिछले 24 घण्‍टे में औसत 20.3 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 15 मि.मी. जावद में 28 मि.मी.एवं मनासा में 18 मि.मी वर्षा दर्ज हुई है।