पूर्व पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास...वजह....!!

Like 9 Views 155
(Ujjain) 16-09-2022 Regional

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा के पूर्व पार्षद ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन पार्षद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।

जीवाजीगंज थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार जिला अस्पताल से मिली सूचना के बाद अस्पताल पहुंचने पर पता चला है कि भाजपा के पूर्व पार्षद अमजद खान ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने घर हेलावाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजन उसे अस्पताल लाए हैं। टीआई बादल ने बताया कि चिकित्सकों से अमजद की स्थिति के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं परिजनों से भी बात की गई है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद का कारण सामने आया है। इस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।