सुसनेर: निवासी 22 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, अस्पताल में इलाज जारी

Like 4 Views 722
(Agar Malwa) 08-11-2022 Health


सुसनेर मंगलवार की देर रात्रि को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे युवक की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार लिए पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लेकर आए। जहा पर डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी के द्वारा उपचार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार अकरम पिता रसीद खान उम्र 22 वर्ष निवासी सुसनेर  ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन युवक को अचेत अवस्था मे सिविल अस्पताल लेकर आए जहा से हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया है।

प्रादेशिक