आगर मालवा: ग्राम कुशलपुरा में पति ने दरांते से पत्नी का गला काटकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Like 21 Views 1126
(Agar Malwa) 04-02-2023 Health

 

सुसनेर शनिवार को आगर जिले के ग्राम कुशलपुरा में पति पत्नी के बीच गांव में खेत पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच धारदार हथियार दरांते चल गए। जिसमें पति के हाथ से महिला का गला कट गया, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में पुलिस द्वारा महिला को नलखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं विवाद में घायल पति को भी आगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती पति की नाक भी कटी हुई है और उसके द्वारा जहर का भी सेवन किया गया है। घटना में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आपको बता दें कि आगर जिले के ग्राम कुशलपुरा निवासी पति पत्नी के बीच खेत पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, और विवाद इतना बड़ा की दोनों के बीच में धारदार हथियार दरांते चल गए, जिसमें पति त्रिलोक पाटीदार पिता छगनलाला उम्र 35 वर्ष के हाथ से उसकी पत्नी बबीता पाटीदार उम्र 30 वर्ष का गला कट गया तो वही पति की भी हताहत में नाक कट गई। जिसकी सूचना मिलने पर बड़ागांव चौकी प्रभारी माधव सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को नलखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, तो वहीं घायल पति को उचित उपचार के लिए आज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जहां पर उसका उपचार जारी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी विवाद के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।

प्रादेशिक