सौन्धिया राजपूत समाज का ब्लॉक स्तरीय नाईपुरिया सम्मेलन में 53 वर वधू परिणय सूत्र में बंधे

Like 18 Views 349
SSE NEWS NETWORK (Rajgarh) 10-05-2023 Regional

राजगढ़ - जीरापुर ब्लॉक के गागोरनी के समीपस्थ स्थानीय गांव नाईपुरिया (रामपुरिया) में अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा के तत्वधान में एक श्रेष्ठ एवं आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से 53 वर- वधु परिणय सूत्र में बंधे और समाज संगठन द्वारा संचालित सामुहिक विवाह सम्मेलन की आदर्श व्यवस्था के साथ जुड़कर अपने जीवन को सुसंस्कारित एवम आदर्श बनाने हेतु संकल्प लिया। समाज के इस ब्लॉक स्तरीय विशाल आयोजन को गांव के समस्त ग्रामवासियों द्वारा समाज संगठन के निर्देशन में आसपास के गावो के साथ जुड़कर  सम्पन्न करवाया है।इस आयोजन में पूरे राजगढ़ जिले सहित आगर मालवा, भोपाल, कोटा आदि जिले से वर - वधू सहित गणमान्य समाज जन के साथ विधायक प्रियव्रत सिंह खिची ,पूर्व विधायक हजारीलाल जी दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी,जीरापुर जनपद अध्यक्ष एवम सम्मेलन प्रबंधक कालुसिंह तोमर नाईपुरिया ,आदि राजनेताओ  सहित जनप्रतिनिधियो ने  सम्मिलित होकर  वर वधूओ को वैवाहिक जीवन मंगलमय हेतु शुभ आशीष प्रदान किया है।इस भव्य समाज  जन आयोजन अवसर पर समाज के मार्गदर्शक मंडल से उदयसिह जी चौहान झिरी , हरिसिंह जी चौहान धामन्दा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार सेमलापार,राष्ट्रीय महासचिव ई.प्रताप सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण जी झिरी, राष्ट्रीय सचिव रामनारायण सोलंकी,प्रदेश महासचिव संजय सिंह पंवार काशीखेड़ी,जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह आमलाबे,   युवा प्रदेश अध्यक्ष ई. ईश्वर सिंह चौहान आगर, प्रदेश सह संगठन मंत्री देवीसिंह गेहूखेड़ी, प्रदेश कार्य. सदस्य जगनाथसिंह तोमर बटावदा, मोहन सिंह पंवार आमलाबे,   ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गंगाराम जी परमार दोबड़ा, जिला संगठन मंत्री विष्णुसिंह पंवार काशीखेड़ी, युवा प्रदेश संगठन मंत्री कमलसिंह परोलिया, युवा जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर बटावदा, ब्लॉक महासचिव नारायण सिंह तमोलिया, सम्मेलन संयोजक रमेशचंद्र बरखेड़ी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह परमार, सम्मेलन कोष प्रभारी कृपाल सिंह चौहान नाईपुरिया, युवा महासचिव नारायणसिंह तोमर आदि कार्यकर्ता सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - राहुल धवल

प्रादेशिक