मत्स्य विभाग की छापामार कार्यवाही में 6 क्विंटल से अधिक मछली ज़ब्त

Like 14 Views 244
(Khargone) 25-07-2023 Regional

खरगोन - झिरन्या के अपरवेदा जलाशय में मछली माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मत्स्याखेट पर विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। मत्स्य अधिकारी रमेश मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 8 बजे समिति के सदस्यों द्वारा तालाब से मछली पकड़ने वालों की जानकारी प्राप्त हुई कि माफियाओं द्वारा मछली पकड़कर महाराष्ट्र सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद विभाग के अधिकारी ने 5 सदस्यों को टीम के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही की। टीम की कार्यवाही की शंका होने पर माफिया मछली पकड़ने के उपकरण फसला, जाल और अवैध मछली भी मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। माफियाओं द्वारा पकड़ी गई 650 किलो मछली स्थानीय व्यापारियों को नीलाम कर 21000 रुपये की राशि शासन के पक्ष में जमा कराई गई। कार्यवाही में मत्स्य अधिकारी मौर्य, मत्स्य निरीक्षक गोपाल पाटीदार, जतन रावत, जे.एल पाटीदार, वाहन चालक जामसिंह डावर और स्थानीय मछुआ समिति के सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट प्रदीप खेड़े