नि:शुल्क कम्प्यूटर क्लास का शुभारम्भ
(Khargone) 28-07-2023 Regional
महेश्वर - समाज प्रगति सहयोग द्वारा प्रोत्साहित बचत समूह कार्यक्रम विगत 12 वर्षो से सुचारू रूप संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्धिक रूप से सशक्त करना व महिला सशक्तिकरण पर कार्य करना है| इसी के अंतर्गत महेश्वर महिला प्रगति समिति द्वारा महिलाओं एंव लडकियों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु कम्प्युटर क्लास का उद्घाटन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज प्रगति सहयोग के संस्थापक सदस्य निवेदिता बेनर्जी, समूह कार्यक्रम अधिकारी शिरीष योगी, अनामिका योगी, अनुसूया उपस्थित हुए |
समाज प्रगति सहयोग के संस्थापक सदस्य निवेदिता बेनर्जी ने समाज में महिलाओ की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया | जिसमे महिलाओं के पास वो अवसर होना चाहिए, के वो खुद के निर्णय स्वयं ले सके व अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करे, आत्मनिर्भर बनाए |
समाज प्रगति सहयोग के समूह कार्यक्रम अधिकारी शिरीष योगी द्वारा कम्यूटर सेंटर के शुभारम्भ पर समिति को शुभकामनाएं प्रदान की गई |
इस कार्यक्रम के अंतर्गत महेश्वर महिला प्रगति समिति के कार्यकर्ता संजय यादव, शालिनी दत्ता, बिंदिया वर्मा, अनीता केवट, ऋतू फूलकर, मोनिका कनेरिया, दीपिका चोहान, गोकुल भागोरे, सलोनी राठोर, रोहित वर्मा, नितिन साकले, जीतू नायक, चन्दन पटेल, सुनील भूरिया, रविन्द्र भालसे , जीतेन्द्र ठाकुर, गजानन मोघे, माधुरी पवार, वीरेंद एवं समिति के कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे एंव कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया |
रिपोर्ट प्रदीप खेड़े