सुसनेर: तिरंगा अभियान को लेकर युवामोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, 15 अगस्त को निकलेगी बाइक रैली

Like 11 Views 187
(Agar Malwa) 11-08-2023 Health

 

सुसनेर: युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को  मोरूखेड़ी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।  जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, भाजपा सोयत मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुंदलावदा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता आदि ने 15 अगस्त को बाइक रैली व हर घर तिरंगा के कार्यक्रम को लेकर के कार्य योजना बनाई गई। 15 अगस्त को मोड़ी चौराहे से बाइक रैली आगर के लिए रवाना होगी।  बैठक के दौरान जिले मे 9‌ मंडल के मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए जिसमे सोयत मंडल लखन सेन, सुसनेर मंडल अनिल सेन, नलखेड़ा केशव सोनी, आगर नगर तेजू सिंह, आगर ग्रामीण तुषार जोशी, बीजा नगरी सितेष सिंह,
बड़ागांव सौरभ जैन, कानड  नरेश चौहान, बड़ोद आयुष तिवारी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आयुष तिवारी ने किया व आभार सितेश सिंह ने माना।  उक्त जानकारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी ने दी।