आज का राशिफल

Like 2 Views 173
(Neemuch) 21-09-2023 Horoscope

आज का राशिफल 21 सितंबर 2023






मेष राशि:-   छात्रों के लिए आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ राशि:-   आज व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल व उड़द का दान करें। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। गाय को केला खिलाएं।

मिथुन राशि:-   आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

कर्क राशि:-   आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

सिंह राशि:-   आप व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सूर्योपासना करें। गुड़ का दान भी करें।

कन्या राशि:-   स्टूडेंट्स को अपने करियर को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। श्री कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें। किसी सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। उड़द का दान करें।

तुला राशि:-   जॉब में सफल करेंगे। कुक नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें।

वृश्चिक राशि:-   धन का व्यय होगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। गुरु का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं।

धनु राशि:-   धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने प्रभाव को बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दही व गंगा जल भगवान शिव को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल का दान उत्तम फलदायी है।

मकर राशि:-   जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। प्रेम को विवाह में परिणीत करने का विचार आएगा। श्री सूक्त का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि:-   आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शक्कर व चावल का दान करें।

मीन राशि:-   व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके आफिसर्स का बहुत योगदान रहेगा। पिता का चरण स्पर्श करके ही घर से बाहर निकलें। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य सूर्योपासना करते रहें।

प्रादेशिक