आज का राशिफल

Like 20 Views 91
(Neemuch) 23-09-2023 Horoscope

आज का राशिफल 23 सितंबर 2023






मेष:-    जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।

वृष:-   बिजनेस में बड़े लाभ की सम्भावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।

मिथुन:-   आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। व्यवसस्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।तिल का दान करें।

कर्क:-   आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

सिंह:-   आप जॉब में किसी विशेष पद प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। तिल व चावल का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या:-   आप क्रिएटिव व प्रतिभा के धनी स्टूडेंट हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें।

तुला:-   व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। अपराजिता का पुष्प लेकर ही बाहर निकलें।आज असत्य व क्रोध से बचें।मूंग का दान करें।

वृश्चिक:-   जॉब में परेशानी को लेकर मन परेशान रहेगा। ऐसी स्थिति में हनुमान जी की उपासना करें। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु:-   आज व्यवसाय में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।

मकर:-   जॉब में प्रोग्रेस है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। श्री विष्णु उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

कुम्भ:-   जॉब से खुश रह सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। उड़द का दान करें।माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शिवलिंग का दुग्ध व शहद से जलाभिषेक करें।

मीन:-   व्यवसाय में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। श्री कृष्ण मन्दिर जाएं । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए श्री गणेश उपासना करें। मित्रों का योगदान रहेगा। तुलसी दल मन्दिर में भगवान विष्णु को अर्पित करके ही घर के बाहर निकलें। गायत्री मंत्र का मन ही मन में जप करें। गायत्री मंत्र बोलकर नहीं पढ़ते।

प्रादेशिक