आज का राशिफल

Like 14 Views 74
(Neemuch) 29-09-2023 Horoscope

आज का राशिफल 29 सितंबर 2023






मेष:-   छात्र मेहनत करते रहें। सफलता समय लेती है। मन माफिक करियर का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। यदि अब तक सफलता नहीं मिली तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष:-   आज का दिन जॉब में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक कार्यों में लापरवाही से बचें।सभी कार्य क्रमबद्व तरीके से करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

मिथुन:-   आज का दिन जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क:-   व्यवसाय में रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी,दूर घूमने जा सकते हैं।शिव उपासना करते रहें। गुड़ व उड़द का दान करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह:-   आप आत्मबल के धनी ऊर्जावान व क्रिएटिव व्यक्ति हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी कन्या व तुला राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें ।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।उड़द का दान श्रेष्ठ पुण्य है।

कन्या:-   छात्र सफल रहेंगे। आप पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुड़ का दान करें।

तुला:-   व्यवसाय को लेकर तनाव मत लें। आज नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।असत्य बोलने से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक:-   बिजनेस में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से व्यावसायिक कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु:-   व्यवसाय में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। परिवार में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मकर:-   जॉब में प्रोमोशन की सम्भावनाओं के मार्ग खुलेंगे। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। तिल का दान करें।

कुम्भ:-   आप जॉब में पद परिवर्तन से खुश रह सकते हैं। अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। व्यवसाय को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करने से भाग्यवृद्धि होती है।

मीन:-   छात्र इधर करियर को लेकर परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा । जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। जौ व गेंहू का दान करें। बड़ों का सम्मान करें।धार्मिक पुस्तक का दान करें।