नीमच की धरा पर भव्य जैन दीक्षा महोत्सव में राजस्थान मीणा समाज की मुमुक्षु तमन्ना जैन बनी साध्वी श्री तनमय श्रीजी म सा।

Like 4 Views 662
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 05-11-2023 National

कुकडेश्वर : अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के हुकमेश संघ के नवम् नक्षत्र आचार्य भगवंत श्री रामलाल जी मासा आदि ठाणा के पावन पवित्र सानिध्य में साधना महोत्सव चार्तुमास के अंतर्गत त्याग,तप, ज्ञान,ध्यान,संयम का ठाठ बरकरार है। इसी के तहत पांच नवंबर को आचार्य श्री रामेश ने 376 वी दीक्षा नीमच में साआंनद सम्पन्न हुई। राजस्थान के टोंक के पास ऊखलाना गावं के मीणा समाज लगभग 230 वर्षो से जैन धर्म का पालन कर रहें।जिनके जिवन में स्वर्णिम अवसर 5 नवम्बर रविवार को मीणा समाज का गोरवशाली ऐतिहासिक दिन रहा यहां की बेटी मुमुक्षु श्री तमन्ना जी जैन ने परम पूज्यनीय आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी मासा एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य परम् श्रद्धेय उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म.सा.की महती कृपा से राठौड परिसर नीमच में सम्पन्न हुई।आचार्य भगवन् रामेश के मुखारविंद से करेमी भंते! के पाठ से सविधि दीक्षा ग्रहण करी भंगवन ने  नया नामकरण करते हुए बताया अब नवदीक्षिता महासती श्री तनमय श्रीजी के नाम से जानी पहचानी जायेगी और जिनशासन की भव्य प्रभावना करेगी।आचार्य रामेश ने मुमुक्षु तमन्ना जैन को साधना महोत्सव चार्तुमास के दोरान नियमित प्रवचन के दौरान श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ,श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ नीमच, समता बहू मंडल, समता युवा संघ नीमच, सकल जैन संघ के पदाधिकारी व दुर दराज व देशभर के श्री संघों की उपस्थिति में विशाल जन समूह की साक्षी मे दीक्षा प्रदान की गयी।आचार्य श्री के मुखारविंद से अब तक की 376 वी दीक्षा है।साधना महोत्सव नीमच के अंतर्गत मुमुक्षु बहन सुश्री तमन्ना जी जैन(19 वर्ष)सुपुत्री श्रीमती मनभर देवी श्री शुभकरण जी सुपौत्री श्रीमति केसर बाई जी  श्री हीरा लाल जी निवासी ऊखलाना,टोक (राज.)की  निवासी है।इससे पहले भव्य भगवती दीक्षा महोत्सव प्रसंग में निम्न कार्यक्रम मुमुक्षु बहन सुश्री तमन्ना जी जैन की हल्दी मेहँदी व चौवीसी 3.11.2023 रात्रि 7:15 बजे हुआ था।जयकारों के साथ दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन सुश्री तमन्ना जी जैन की शोभायात्रा (वरघोड़ा) 4/11/2023 दोपहर 12:15 बजे से शुरु हुआ जो प्रवचन स्थल पर पहुंचा जहा मुमुक्षु बहन का संघ अभिनंदन समारोह व ओघा बंधाई एवं केसर छंटाई हुई।भजन संध्या ( गुरू भक्ति) रात्रि 7:30 बजे से भागेश्वर मंदिर परिसर भोजन शाला मे हुई।मुमुक्षु बहन की महानिष्क्रमण यात्रा दिनांक 5/11/2023 समय प्रातः 9:15 बजे से स्थान श्री भागेश्वर मंदिर भोजन शाला परिसर से प्रवचन स्थल पर पहुंची वही पर धर्म सभा के दौरान दीक्षा कार्यक्रम समपन्न हुआ पूरा पंडाल हर्ष हर्ष राम गुरु महान है दीक्षाओ का ठाट के नारो से गुंज उठा।


रिपोर्ट : मनोज खाबिया