स्कॉलरशिप हेतु शैक्षणिक सत्र 2022-23 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

Like 3 Views 38
Hitesh Gupta (Indore) 11-01-2024 Regional

इन्दौर : सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि विद्यार्थीगण मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति/जनजातीय पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप शैक्षणिक सत्र 2022-23 के नवीन एवं नवीनीकरण का आवेदन 25 जनवरी तक पोर्टल पर कर सकेंगे। इसी तरह शैक्षणिक सत्र 2023-24 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों हेतु 26 जनवरी से 25 फरवरी 2024 तक आवेदन लिंक खोले जाने हेतु पोर्टल पर आवश्यक प्रावधान किये गए हैं।

      इसी प्रकार छात्रवृत्ति पोर्टल 2 .0 पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के नवीनीकरण आवेदनों की प्रक्रिया पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है।

प्रादेशिक