आगर मालवा: सुसनेर भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल बैठक

Like 1 Views 163
Arpit Hardeniya (Agar Malwa) 25-02-2024 Regional

अर्पित हरदेनिया-रिपोर्ट 
सुसनेर: विधानसभा भाजपा कार्यालय पर रविवार को लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में अभियान के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए चिंतामण राठौर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिला है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व् सबका प्रयास के मूलमंत्र से कार्य करती है। पार्टी की विचारधारा को लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना हम सभी का दायित्व है। भाजपा सरकार ने जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता से किए गए वायदों को पूरा किया है। बीते वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ करोड़ों लाभार्थियों को मिला है और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारम्भ 'लाभार्थी संपर्क अभियान' के अन्तर्गत 30 लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ता देश के उन 6 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी परिवारों के 35 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित करेंगे। साथ ही मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया, मंडल प्रभारी मुकेश लोढ़ा ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री डॉ गजेंद्र सिंह चंद्रावत, जिला मंत्री अर्चना जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज बंटी ऊटवाल, डॉ धीरेन्द्र पांडे, लक्ष्मण सिंह कावल, रतन सिंह परमार, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पिरुलाल गोहाटिया, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि युगल किशोर परमार, ईश्वर कावल सहित अभियान के संयोजक, सहसंयोजक, आईटी सेल प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मुकेश हरदेनिया ने किया व आभार सह संयोजक कमल गर्ग ने माना।