केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब महिला को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे:--- सुश्री मोना शर्मा

Like 1 Views 139
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 16-03-2024 Exclusive

चीताखेड़ा ।  देश की महिलाओं का उत्पीड़न, दमन और अत्याचार भाजपा शासन में बढ़े हैं। कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी स्कीम महिलाओं के आर्थिक ,सामाजिक विकास, सम्मान एवं सुरक्षा की दिशा में अहम कदम हैं। इसके कारण महिला सशक्त बनेगी, और उन्हें अधिकार मिलेंगे। केंद्र में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
    उपरोक्त बातें कांग्रेस नेत्री आयरन लेडी सुश्री मोना शर्मा ने जन विरोधी अंधी- बहरी,  गूंगी भ्रष्ट भाजपा सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों को लपेटते हुए कहा कि भाजपा तो महिला विरोधी पार्टी है, नारी शक्ति का अपमान अगर सबसे ज्यादा हुआ है तो भाजपा शासन में ही हुआ है। मध्यप्रदेश और देश में महिलाओं का उत्पीड़न, दमन विभिन्न रूपों में आए दिन शोषण हो रहा है। सुश्री मोना शर्मा ने बताया है कि  कांग्रेस का वादा है कि हमारी सरकार केंद्र में बनती है तो हमारी हाई कमान ने नारी न्याय गारंटी के तहत 5 घोषणाएं की है। जिसमें महालक्ष्मी गारंटी,आधी आबादी -पूरा हक, शक्ति का सम्मान,अधिकार मैत्री, सावित्रीबाई फुले छात्रावास शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन गारंटी के तहत गरीब परिवार की प्रत्येक एक महिला को 1 वर्ष में एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी और यह राशि सीधे तौर पर महिलाओं के बैंक अकाउंट में जमा होगी।

रिपोर्ट : दशरथ माली

प्रादेशिक