महिला ने थाने में जाकर कहा, मैं जिंदा हूं

Like 1 Views 46
Hemant Gupta (Neemuch) 28-03-2024 Regional

जबलपुर शहर के आधारताल थानांतर्गत सोहागी निवासी एक महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि, वह जिंदा है, लेकिन उसके नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर शासन से 2 लाख 6 हजार रूपये की राशि ऐंठ ली है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि इस बात की जानकारी उसे तब लगी, ज बवह नगर निगम जोन-15 में केवायसी कराने पहंची। नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि उसका मृत्यु प्रमाण बन जाने के कारण केवायसी नहीं कर सकते हैं। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, जबलपुर से प्रकरण की जांच कराकर पीड़ित महिला की देखभाल एवं सुविधाओं के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।