80 साल का दूल्हा और 34 साल की दुल्हन दोनों ने की शादी, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती...!

Like 7 Views 2398
Public Reporter (Mandsaur) 01-04-2024 Exclusive

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में अनोखी शादी का मामला सामने आया है। आज जिला न्यायालय परिसर में एक शादी हुई है। दूल्हा 80 साल का और दुल्हन 34 वर्ष एक-दूसरे के जीवन साथी बने। दोनों ने बाकायदा कोर्ट मैरिज की और न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर हिन्दू रीति रिवाजों से भी शादी की है। दरअसल सुसनेर के समीपस्थ ग्राम मगरिया निवासी दूल्हा बने बालू सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों की संख्या में फॉलोवर भी है। इसी सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान महाराष्ट्र निवासी शीला से हुई जिनसे उन्होंने आज शादी रचाई है। बालूराम बागरी ने जिस महिला से शादी की वह महाराष्ट्र निवासी शीला बाई इंगले और उनकी उम्र 34 वर्ष है। वह मूलतः अमरावती, महाराष्ट्र की रहने वाली है। इस अवसर पर उनके जान पहचान के लोग उपस्थित थे। न्यायालय के कर्मचारियों ने भी उनकी सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।


रिपोर्ट : कमलेश शर्मा