संजीत सकल जैन समाज संघ द्वारा महावीर जन्म कल्याण मनाया आस्था और श्रद्धा के साथ..!

Like 1 Views 341
Kamlesh Sharma (Mandsaur) 21-04-2024 Regional

मंदसौर। अहिंसा सत्य आचार्य ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह अपनाने के जीवन शैली को बेहतर प्रतीक संदेश देने वाले भगवान महावीर के 2623 में पंचकल्याणक पर जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर तथा अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव गांव संजीत में बड़े धूमधाम से मनाया गया। रविवार को प्रातः सुबह से संजीत सकल जैन समाज संघ द्वारा स्थानक भवन से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में समाज के महिला पुरुष और युवाओं, बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में पुरुष सफेद कुर्ता पजामा व महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुई। शोभा यात्रा में बच्चों ने तख्तियां उठाकर चल रहें थे जिसमें स्लोगन लिखे हुए थे जियो और जीने दो। बड़ों से लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से निकली जहां ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सरपंच जुल्फिकार मेंव सदर शराफत पठान, अकरम पठान, सेकेट्री अफसर पठान, मुबारिक पठान पूर्व सरपंच बबलू मेंव रशिद भाई मेंव तथा चारभुजा मित्र मंडल के युवा पिंटू सोनी, अरविंद पाटीदार, नीलू कोठारी, विष्णु योगी, अशोक राठौड़, गिरीश चौधरी, महेश राठौर, सहित आदि ने स्वागत किया। मुख्य मार्गो से होते हुए सदर बाजार में निकली। शोभायात्रा का जैन स्थानक भवन पर समापन हुआ।

रिपोर्ट- कमलेश शर्मा 

प्रादेशिक